पेरिस। फ्रांस में एक महल 2 हजार करोड़ रुपए (301 मिलियन डॉलर)
में बिका है। यह दुनिया में बिकी अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी है। इससे
पहले लंदन का पेंट हाउस 1,468 करोड़ रुपए (221 मिलियन डॉलर) में बिका था।
फ्रांस पर 72 साल राज करने वाले लुई चौदहवें के नाम पर महल का नाम है।
बाहर लुईस का स्टैचू भी बनाया गया है। इस महल में 17वीं सदी के फ्रांस की
झलक मिलती है। इस महल के अंदर सभी फर्नीचर और डेकोरेशन के सामान 17वीं सदी
के हैं। मिडिल ईस्ट के एक व्यापारी ने इसे खरीदा है। इस सौदे को क्रिस्टी
इंटरनेशनल रियल एस्टेट कंपनी ने करवाया है।
तीन साल में बना 56 एकड़ में फैला यह महल
यह विला 56 एकड़ में बना है। इसे बनाने में करीब तीन साल लगे। इसके
अंदर अंडरग्राउंड नाइटक्लब, एक्वेरियम, सिनेमा, बॉलरूम, स्क्वैश कोर्ट और
वाइन सेलर है। इसमें एक कमरा पानी के अंदर है। इसकी दीवारों के पीछे
एक्वेरियम है। महल के अंदर कई जगह सोने से डेकोरेशन किया गया है। इसके
अलावा नामचीन आर्टिस्टों की पेंटिंग भी लगी है।
- इसे खरीदने वाले मिडिल ईस्ट के व्यापारी का नाम गुप्त रखा गया है।
- 2011 में लंदन का पेंट हाउस रिकॉर्ड 1,468 करोड़ रुपए में बिका था।
- इसे खरीदने वाले मिडिल ईस्ट के व्यापारी का नाम गुप्त रखा गया है।
- 2011 में लंदन का पेंट हाउस रिकॉर्ड 1,468 करोड़ रुपए में बिका था।
No comments:
Post a Comment