नई दिल्ली
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नैपडील ने रियल एस्टेट शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत की है। गुरुवार को कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया शॉपिंग फेस्टिवल एक सप्ताह तक चलेगा। इस फेस्टिवल में 20 लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टीज उपलब्ध होंगी। स्नैपडील ने अपने इस फेस्टिवल की काफी प्रमोशन भी की है। कंपनी ने इस स्कीम को 'फ्रीडम फ्रॉम रेंट' नाम दिया है, इसका आयोजन 14 से 20 जनवरी का दौरान होगा।
कंपनी के रियल एस्टेट शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान पुराने प्रॉजेक्ट्स के साथ ही नए स्पेशल प्रॉजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस फेस्टिवल में टीवीएस, एमेराल्ड, प्रविडेंट हाउसिंग, रूनवाल ग्रुप, अतुल इंटरप्राइजेज, लवासा, अजनारा होम्स, महागुन इंडिया और गुलशन होम्ज जैसी कंपनियां भी शिरकत कर रही हैं। बीते दो-तीन सालों से प्रॉपर्टी बाजार में भीषण मंदी का सामना कर रही रियल एस्टेट कंपनियों को उम्मीद है कि ऑनलाइन सेल के जरिए उनकी मार्केट में कुछ तेजी आएगी।
स्नैपडील ने अपने इस कारोबार के बारे में एक बयान जारी कर कहा, 'हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कस्टमर भारत के 100 से ज्यादा रियल एस्टेट प्रॉजेक्ट्स में से प्रॉपर्टी का चुनाव कर सकते हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नै, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में चल रहे प्रॉजेक्ट्स भी शामिल हैं। प्रॉपर्टी कीमतें 20 लाख रुपये से शुरू हैं और इस मेले में 5 करोड़ रुपये तक की संपत्तियां भी ऑफर की गई हैं।'
इस फेस्टिवल के दौरान स्नैपडील कई तरह के ऑफर भी पेश कर रहा है। इस फेस्टिवल में ग्राहक अपने बजट के बारे में बता सकते हैं और डिवेलपर उसके मुताबिक उन्हें प्रॉपर्टी सुझाएंगे। स्नैपडील के मुताबिक इस फेस्टिवल में ग्राहकों को मार्केट रेट से करीब छह से 8 पर्सेंट तक कम दाम में प्रॉपर्टी मिल सकेगी।
स्नैपडील के पार्टनरशिप्स ऐंड स्ट्रैटेजिक इनशिटिव्स के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट टोनी नवीन ने कहा, 'रियल एस्टेट के प्रॉजेक्ट्स को स्नैपडील पर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी वजह यह भी है कि हमने विश्वसनीय डिवेलपर्स के साथ करार किया है। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांजैक्शन की हमारी सुविधा ने भी
कस्टमर्स को आकर्षित करने का काम किया है।'
Source

No comments:
Post a Comment