नई दिल्ली। रियल एस्टेट में मंदी का दौर जारी है। ऐसे में अगर
आपके पास पहले से कोई प्रॉपर्टी है और इसको आप बेचना चाहते हैं तो इस वक्त
अच्छी डील मिलना काफी मुश्किल काम है। मनीभास्कर आपको बता रहा कि कैसे मंदी
के इस दौर में अपनी प्रॉपर्टी बेचने पर आपको अच्छी डील मिल सकती है।
अपनी प्रॉपर्टी का करिए अच्छे से प्रचार
प्रचार का जमाना होने के कारण आपको अपनी प्रॉपर्टी का ज्यादा से
ज्यादा प्रचार करना होगा। इंटरनेट पर कई सारी रियल एस्टेट वेबसाइट्स हैं,
जिनपर आप अपनी प्रॉपर्टी की लिस्टिंग कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर
लिस्टिंग दो तरह से हो सकती है—फ्री और पेड। लिस्टिंग में आपको प्रॉपर्टी
की डिटेल्स, फोटो, अपना नाम, ई-मेल आईडी और फोन नंबर देना होगा। पेड
लिस्टिंग के लिए ये कंपनियां आपसे 1000 रुपए तक चार्ज करती हैं।
बायर के बारे में करें पूरी तहकीकात
प्रॉपर्टी की डील फाइनल करने से पहले एक बार आप बायर के बारे में पूरी जानकारी ले लें। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि कहीं...
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-PERS-PFPR-how-to-sell-your-property-in-the-dull-market-here-is-the-guide-5217610-PHO.html?seq=2
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-PERS-PFPR-how-to-sell-your-property-in-the-dull-market-here-is-the-guide-5217610-PHO.html?seq=2
इन वेबसाइट्स के अलावा आप न्यूजपेपर, सोशल मीडिया और येलो पेज में भी
विज्ञापन दे सकते हैं। जितना ज्यादा आप अपनी प्रॉपर्टी का विज्ञापन करेंगे,
उतना ही ज्यादा आपको बायर मिलने की उम्मीद है।
करा लें मकान अथवा फ्लैट का रेनोवेशन
अगर आप अपने मकान या फ्लैट को बेचने का प्लान कर रहे हैं तो बेचने से
पहले उसका रेनोवेशन जरूर करा लें, ताकि बायर्स के ऊपर अच्छा प्रभाव पड़े।
इसके लिए आप घर में नया पेंट करा सकते हैं, टूटी हुई अलमारी या सेनिटरी
वेयर को रिपेयर करा लें। रेनोवेशन पर उतना ही पैसा खर्च करें जितना जरूरी
हो। यह हमेशा ध्यान रखें कि इस प्रॉपर्टी को आपको आगे चलकर बेचना है, इसलिए
फालतू का खर्च कतई नहीं करें। इसके साथ-साथ अपनी प्रॉपर्टी के बारे में
अच्छी बातें बायर्स को बताने के लिए प्वाइंट्स लिख लें।
करें अच्छे लोकल डीलर का चुनाव
जिस एरिया में आपकी प्रॉपर्टी है, उस जगह के लोकल प्रॉपर्टी डीलर से
संपर्क करें। अगर आपके पास समय का अभाव है तो आप इस डीलर के जरिए अपनी
प्रॉपर्टी को बेच सकते हैं। इसके लिए डीलर आपसे 2 फीसदी कमीशन चार्ज करेगा।
डीलर का चुनाव करते वक्त सावधानी रखें और किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी
नहीं करें। हमेशा प्रोफेशनल प्रॉपर्टी डीलर का चुनाव करें और उसके द्वारा
पहले की गई डील के बारे में जानकारी करें। प्रोफेशनल डीलर डील करते वक्त
आपको अच्छा फायदा पहुंचा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment